Rubina Dilaik Health Updates । ट्रेवलिंग के दौरान हुआ था एक्सीडेंट, सिर और कमर में आई चोटें, अब कैसी हैं अभिनेत्री?

By एकता | Jun 11, 2023

टीवी की जानी मानी अभिनेत्री रुबीना दिलैक शनिवार दोपहर को कार एक्सीडेंट का शिकार हो गई थी। अब उनकी हेल्थ अपडेट सामने आई हैं। अभिनेत्री ने फैंस को अपनी हेल्थ अपडेट देते हुए बताया कि उनके सिर और कमर के नीचे के हिस्से में चोट लगी है, लेकिन वो ठीक है। बता दें, शनिवार को ट्रेवल करने के दौरान रुबीना का एक्सीडेंट हो गया था। इस बात की जानकारी उनके पति और अभिनेता अभिनव शुक्ला ने सोशल मीडिया पर दी थी। अभिनेत्री के एक्सीडेंट की खबर सोशल मीडिया पर वायरल होते ही उनके चाहनेवाले काफी परेशान हो गए थे। लोग उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें: Shanaya Kapoor Dance Video । 'साकी साकी' पर स्टार किड का जबरदस्त डांस, वीडियो देखकर मदहोश हुए सोशल मीडिया यूजर्स

रुबीना ने फैंस को बताया अपना हालचाल

रुबीना दिलैक अब ठीक है। उन्होंने खुद ट्विटर के जरिए इस बात की जानकारी दी है। रुबीना ने ट्वीट कर बताया, 'प्रभाव के कारण मेरे सिर और पीठ के निचले हिस्से में चोट लगी है, इसलिए सदमे की स्थिति में थी, लेकिन हमने मेडिकल टेस्ट कराया, सब कुछ ठीक है...। लापरवाह ट्रक चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है, लेकिन नुकसान हो गया है! मैं आप सभी से आग्रह करती हूं कि सड़क पर सावधान रहें, नियम हमारी अपनी सुरक्षा के लिए हैं!'

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर