Sansad Diary: SIR को लेकर संसद में हंगामा जारी, शिबू सोरेन के सम्मान में राज्यसभा कल तक सस्पेंड

By अंकित सिंह | Aug 04, 2025

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद सोमवार को राज्यसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई। सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद एक मिनट का मौन रखा गया। वहीं, विपक्षी दलों के सांसदों ने बिहार में जारी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे पर पिछले कुछ दिनों की तरह सोमवार को भी लोकसभा में हंगामा किया। दोपहर 2 बजे लोकसभा की कार्यवाही कुछ देर के लिए फिर से शुरू हुई, लेकिन जैसे ही सरकार ने राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक, 2025 पेश करने का प्रयास किया, विपक्ष ने सदन में अपना विरोध जारी रखा और दिन भर की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।

- केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने सोमवार को लोकसभा में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में 10 वर्ष के दौरान 17 करोड़ से अधिक युवाओं को नौकरियां तथा रोजगार मिले, वहीं विकसित भारत रोजगार योजना के तहत पांच साल में चार करोड़ से अधिक रोजगार निर्माण की योजना है। उन्होंने सदन में प्रश्नकाल के दौरान समाजवादी पार्टी की सांसद रुचि वीरा के पूरक प्रश्न के उत्तर में यह जानकारी दी। 

- लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को सदन में हंगामा कर रहे विपक्षी सदस्यों से कहा कि नारेबाजी करना, तख्तियां लहराना और सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने का प्रयास उचित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि देश की जनता देख रही है कि नियोजित तरीके से सदन की कार्यवाही को बाधित किया जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें: Sansad Diary: विपक्ष का वोटर वेरिफिकेशन को लेकर हंगामा, नहीं चल सके दोनों सदन

- उच्च सदन की बैठक शुरू होने पर उपसभापति हरिवंश ने सोरेन के निधन का जिक्र करते हुए कहा कि 11 मई 1944 को झारखंड के हजारीबाग जिले के निमरा गांव में जन्मे सोरेन ने वहीं के गोला हाईस्कूल से मैट्रिक तक की शिक्षा ली। उन्होंने कहा कि पेशे से किसान सोरेन जाने माने आदिवासी नेता थे। हरिवंश ने कहा, ‘‘बिशोम गुरू कहे जाने वाले सोरेन आम लोगों के बीच गुरूजी के नाम से लोकप्रिय थे। सोरेन जमीनी कार्यकर्ता थे जिनकी झारखंड राज्य के लिए हुए आंदोलन में अहम भूमिका थी।’’ 

प्रमुख खबरें

NASCAR Cup Series: क्षतिग्रस्त कार के बावजूद Ryan Blaney ने जीता Atlanta मुकाबला, Bubba Wallace को लगा झटका

Volkswagen CEO का अल्टीमेटम: लागत कम नहीं हुई तो जाएगी 50,000 Jobs, यूनियन के विरोध के बीच कंपनी का Mega Plan

Balogun Controversy: Donald Trump की पैरवी और FIFA की मेहरबानी भी नहीं आई काम, Belgium ने अमेरिका को चटाई धूल

Cricket News: इंग्लैंड और जिम्बाब्वे दौरे से पहले टीम इंडिया में बदलाव, Prince Yadav और Ravi Bishnoi को मिला मौका