बिहार विधानसभा में विपक्ष का जहरीली शराब से मौत के मामले को लेकर हंगामा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 23, 2022

पटना। बिहार विधानसभा में विपक्षी पार्टियों ने होली के दौरान राज्य के विभिन्न जिलों में कथित रूप से जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के मुद्दे पर बुधवार को हंगामा किया। उल्लेखनीय है कि बिहार में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध है। विपक्ष ने यह मुद्दा प्रश्नकाल के दौरान उठाया। तब संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने सुझाव दिया कि इस मुद्दे को गृह विभाग के बजट पर होने वाली चर्चा के दौरान उठाया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: रूसी राष्ट्रपति ने इमरान खान को बनाया जोकर, पढ़ें क्या है पूरा मामला

उल्लेखनीय है कि नीतीश कुमार की सरकार ने अप्रैल 2016 में शराब की बिक्री और सेवन पर पूर्ण रोक लगा दी थी। हालांकि, जहरीली शराब पीने और उससे होने वाली मौतों ने सख्त प्रावधान वाली शराबबंदी के कार्यान्वयन पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

प्रमुख खबरें

Asian Games TT: भारतीय महिला टीम ने Singapore को रोमांचक मुकाबले में 3-2 से दी मात

Mahalakshmi Vrat 2026: मां लक्ष्मी का वाहन उल्लू क्यों है, धार्मिक मान्यताओं में छिपा है धन और बुद्धि का संदेश

Salamabad Trade Centre: महबूबा मुफ्ती ने उमर अब्दुल्ला से केंद्र के समक्ष मुद्दा उठाने की अपील की

Devendra Fadnavis ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, स्टैंड-अप कॉमेडियन बनने की दी सलाह