'भाई' बोलने पर दिल्ली विधानसभा में मचा हंगामा, मंत्री प्रवेश वर्मा पर भड़की AAP, विधायकों को मार्शल ने बाहर निकाला

By अभिनय आकाश | Mar 28, 2025

दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन प्रश्नकाल के दौरान पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा विपक्ष की नेता आतिशी पर टिप्पणी करने के बाद भारी हंगामा हुआ। वर्मा सरकार की तीर्थयात्रा योजनाओं और धार्मिक यात्राओं के लिए वित्तीय सहायता पर एक सवाल का जवाब दे रहे थे। लेकिन तभी उ्हें आतिशी ने बीच में ही टोक दिया। जवाब में उन्होंने संभवतः उन्हें एक सामान्य शब्द "भाई" से संबोधित किया, जिससे 13 मिनट तक सदन में व्यवधान रहा और सत्तारूढ़ भाजपा और आप के बीच तीखी नोकझोंक हुई। इस टिप्पणी ने जल्द ही तनाव बढ़ा दिया। आप विधायकों ने इस टिप्पणी के लिए स्पष्टीकरण मांगते हुए विरोध प्रदर्शन किया। 

इसे भी पढ़ें: सीएम योगी के दफ्तर पर रेड कब होगी? आतिशी का दावा, एक शराब की बोतल के साथ एक फ्री दे रही यूपी सरकार

स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने हस्तक्षेप करते हुए आप सदस्यों से आपत्तिजनक शब्द की पहचान करने को कहा और कहा कि "भाई" आपत्तिजनक नहीं है। उन्होंने कहा कि मुझे यह मुद्दा समझ में नहीं आ रहा है। हंगामा जारी रहने पर स्पीकर गुप्ता ने आप के दो विधायकों विशेष रवि और कुलदीप कुमार को सदन से बाहर निकाल दिया। बाद में विधायक मुकेश अहलावत को भी निलंबित कर दिया गया। हालांकि, आप प्रतिनिधिमंडल के अनुरोध के बाद रवि और कुमार का निलंबन रद्द कर दिया गया।

प्रमुख खबरें

Harry Potter TV Series का टीजर रिलीज, Christmas 2026 में नए चेहरों संग लौटेगा पुराना जादू

Global Survey में PM Modi फिर नंबर 1, BJP बोली- Congress नकारात्मकता की नवाब बन गई है

Career Tips: Engineering की इन दो Branch में क्या है फर्क, Career के लिए कौन है बेहतर

अरे तुम क्या हो, बकवास कर रहे हो..योगराज सिंह अश्विन पर बिफरे, अर्जुन तेंदुलकर का किया समर्थन