गोवा कांग्रेस में घामासान, नेता प्रतिपक्ष से हटाए गए लोबो, डैमेज कंट्रोल के लिए सोनिया गांधी ने भेजा अपना 'दूत'

By अंकित सिंह | Jul 11, 2022

महाराष्ट्र के बाद गोवा से भी कांग्रेस के लिए अच्छी खबर नहीं है। गोवा कांग्रेस में फिलहाल घमासान मचा हुआ है। दावा किया जा रहा है कि पार्टी के कई विधायक भाजपा के संपर्क में हैं। इन सबके बीच खबर यह भी है कि 11 में से 5 विधायकों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। कांग्रेस ने अपने दो विधायक को माइकल लोबो और पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत पर भाजपा के साथ मिलकर पार्टी के खिलाफ साजिश रखने का भी आरोप लगा दिया है। रविवार को एक होटल में कांग्रेस विधायकों की बैठक में हुई थी। पार्टी में टूट की आशंका को देखते हुए आनन-फानन में नेता प्रतिपक्ष माइकल लोबो को हटा दिया गया। माइकल लोबो और दिगंबर कामत उन पांच विधायकों में शामिल है जिन से फिलहाल संपर्क नहीं हो पा रहा है। लोबो, कामत के अलावा केदार नाइक, राजेश फलदेसाई और डेलियाला लोबो से संपर्क नहीं हो पा रहा है। 

इसे भी पढ़ें: गोवा में हिंदुओं का धर्मांतरण रुका, प्रमोद सावंत का दावा- सरकार ने 100 दिनों में हासिल की उपलब्धि

कांग्रेस के गोवा डेस्क प्रभारी दिनेश गुंडू राव ने कहा कि लोबो और कामत के अलावा, पार्टी के तीन अन्य विधायकों से ‘‘संपर्क नहीं हो पा रहा है।’’ राव ने कहा कि गोवा के नेता प्रतिपक्ष के पद से माइकल लोबो को हटाया गया। नए नेता का चुनाव होगा। इस प्रकार के दलबदल के खिलाफ कानून द्वारा जो भी कार्रवाई होगी, पार्टी विरोधी कार्य किया जाएगा। देखते हैं कितने लोग रुकेंगे। हमारे 5 विधायक यहां हैं। उन्होंने कहा कि हमारे ही कुछ नेताओं ने भाजपा के साथ यह साज़िश रची थी कि गोवा में कांग्रेस पार्टी कमजोर हो गई है और दलबदल कर दिया गया है। इस साजिश का नेतृत्व हमारे ही दो नेताओं माइकल लोबो और दिगंबर कामत ने किया था। 

प्रमुख खबरें

Elon Musk ने BJP को Reliance समर्थित कंपनियों के चंदे से जुड़ी खबरें साझा कीं

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें