Mallikarjun Kharge के नाम पर INDIA गठबंधन में रार! शरद पवार बोले- PM फेस की कोई जरूरत नहीं

By अंकित सिंह | Dec 26, 2023

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सुप्रीमो शरद पवार ने कहा है कि 1977 के लोकसभा चुनाव के दौरान किसी प्रधानमंत्री पद का चेहरा पेश नहीं किया गया था। पवार की टिप्पणी तब आई जब विपक्षी इंडिया गुट ने अभी तक आगामी 2024 चुनावों के लिए प्रधान मंत्री पद का चेहरा पेश नहीं किया है। हालाँकि, इंडिया समूह के कुछ दलों ने कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे को विपक्षी गठबंधन के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में प्रस्तावित किया है। 

शुक्रवार को, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच "बहुत बड़ा अंतर" है, और आने वाले लोकसभा चुनावों में लोग फिर से मोदी का समर्थन करेंगे। मुंबई में पत्रकारों से बात करते हुए, पवार ने यह भी कहा कि वह भाजपा और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के साथ अपने गठबंधन को धोखा नहीं देंगे। इस साल जुलाई में सत्तारूढ़ महायुति (महागठबंधन) में शामिल होने के लिए राकांपा को तोड़ने वाले पवार ने कहा कि वह अपने नए सहयोगियों को धोखा नहीं देंगे, लेकिन न ही वह भाजपा के प्रतीक पर चुनाव लड़ेंगे।

इसे भी पढ़ें: BJP बिना किसी नेगेटिव कैंपेन के जरिए आगे बढ़ने के लिए कर रही तैयारी, लोकसभा चुनावों में जीत हासिल करने का तैयार है प्लान

आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की ओर से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नाम का प्रस्ताव दिया था। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा कि सबसे पहले जीतना अहम है और बाकी चीजों पर बाद में फैसला किया जा सकता है। इस मुद्दे पर कोई अंतिम निर्णय नहीं हो सका है। गठबंधन के प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने के प्रस्ताव के बाद खरगे ने कहा, ‘‘मैं वंचितों के लिए काम करता हूं। पहले जीतें, फिर देखेंगे। मैं कुछ भी नहीं चाहता हूं।’’ 

प्रमुख खबरें

पाकिस्तान की सत्ता का सच! Fawad Chaudhry का दावा- मुनीर ही हैं असली बॉस, शहबाज़ को अमेरिका ने किया दरकिनार

China-Iran के सैटेलाइट गठजोड़ का पर्दाफाश! अमेरिकी ठिकानों पर सटीक हमले के लिए बीजिंग ने दी जासूसी आँख!

Ustaad Bhagat Singh की OTT पर धमाकेदार एंट्री: Netflix पर इन भाषाओं में हुई रिलीज, जानें बॉक्स ऑफिस और रेटिंग

बच्चा चाहिए तो पत्नी को मेरे पास भेजो, TCS Nashik Case में पीड़ित ने बता दी पूरी कहानी, रूह कंपा देने वाली आपबीती