बंगाल हिंसा को लेकर राज्यसभा में फूट-फूटकर रोने लगीं भाजपा सांसद, कार्यवाही स्थगित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 25, 2022

नयी दिल्ली। पश्चिम बंगाल के बीरभूम में पिछले दिनों हुई कथित हिंसा के मुद्दे पर शुक्रवार को राज्यसभा में हंगामा हुआ जिसके कारण सदन की कार्यवाही 11 बज कर 54 मिनट पर 12 बजकर 10 मिनट तक के लिए स्थगित कर दी गई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की रूपा गांगुली ने शून्य काल के तहत इस मुद्दे को उठाया और भावुक होते हुए पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की। तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों ने इसका जोरदार विरोध किया और हंगामा शुरु हो गया। इस दौरान भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों के बीच तीखी नोकझोंक हुई।

गांगुली ने कहा, ‘‘झालदा में काउंसिलर मरता है...सात दिन के अंदर 26 हत्याएं होती हैं...26 राजनीतिक हत्याएं...आग से जलाकर खत्म कर दिया गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से पता चला है कि पहले सभी के हाथ पैर तोड़े गये और फिर कमरे में बंद करके जला दिया गया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘...वहां एक-एक कर लोग भाग रहे हैं। वहां पर लोग जीने की स्थिति में नहीं हैं। पश्चिम बंगाल भारत का अंग है। हमें...रूपा गांगुली को राष्ट्रपति शासन चाहिए। हमें जीने का हक है। पश्चिम बंगाल में जन्म लेना कोई अपराध नहीं है। ये अपराध नहीं हो सकता।’’ और इतना कहते हुए वह रोने लगीं।

प्रमुख खबरें

LoP के रूप में 2 साल पूरे, Rahul Gandhi बोले- अभी लंबा सफ़र तय करना है, संघर्ष जारी

राजनीति में Prashant Kishor का कमबैक प्लान, Bankipur उपचुनाव से वापसी की तैयारी

Suit Neckline Designs: ये 5 गले की डिजाइन हैं Super Hit, सिंपल कुर्ती को दें Party Look

New Zealand के कोच Darren Bazeley बोले- अब स्थिति साफ है, जीते तो Knockout में पहुंचेंगे