सतना जिले के सिंहपुर थाने में संदेही चोर की मौत के बाद मचा बवाल, पुलिस अधीक्षक पर गिरी गाज

By दिनेश शुक्ल | Sep 29, 2020

सतना।मध्य प्रदेश के सतना जिले में सिंहपुर थाना के लॉकअप में चोरी के संदेह में पुलिस द्वारा पकड़ कर लाए गए व्यक्ति की गोली लगने से मौत के मामले में बवाल मच गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार थानेदार की सर्विस रिवॉल्वर से यह मौत हुई है। जिसके बाद मृतक के परिजनों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर दिया और सड़क पर धरने पर बैठ गए हैं। मृतक के परिजनों का सीधा आरोप है कि थानेदार ने शराब के नशे में गोली मार कर राजपति कुशवाहा की हत्या कर दी है। जिसके बाद उधर थाना में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: बाबा साहब के समानता, समरसता व भाईचारे के सपनों को हम मिलकर पूरा करेंगे- लाल सिंह आर्य

सतना जिले के सिंहपुर थाने में हुई इस बारदात के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने ट्वीट कर सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि थाने में पूछताछ के लिए लाए गए व्यक्ति को लॉकअप में गोली मार दी गई। स्वजन पर लाठीचार्ज किया गया और उन्हें शव नहीं दिया गया। इसकी उच्चस्तरीय जांच हो। वहीं विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है। जो भी दोषी हों उनके खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर कड़ी कार्रवाई हो। जबकि इस चुनावी मौसम में शिवराज सरकार इस पूरे मामले पर घिरती नज़र आ रही है। 

प्रमुख खबरें

कोई और कायर रह गया है? निकल जाओ...UN के मंच से नेतन्याहू ने ऐसा दहाड़ा, खाली हो गया पूरा हॉल

Asian Games Boxing: सचिन सिवाच 60 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

Delhi के पास 2-Day Weekend Trip के लिए बेस्ट हैं ये जगहें, कम बजट में मिलेंगे होमस्टे

Shankh Benefits: शंखनाद से खत्म होती है Negative Energy, मानसिक शांति के साथ बढ़ता है आत्मबल