बस पर बवाल, अपने ही उठाने लगे सवाल, क्या सच में सस्ती लोकप्रियता के लिए कांग्रेस कर रही खिलवाड़?

By अभिनय आकाश | May 21, 2020

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस अपनी खोई हुई सियासी जमीन पाने के लिए लगातार कोशिशें में लगी है। कोरोना के कहर के बीच देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में मजदूरों की घर वापसी को लेकर 'बस' पॉलिटिक्स से भी राज्य रूबरू हुआ। लेकिन अब इस मुद्दे को लेकर पार्टी के भीतर ही विरोध के सुर उठने लगे हैं। पहले तो रायबरेली विधायक अदिती सिंह ने ट्विटर के जरिए प्रियंका पर निशाना साधा था और अब एख और कांग्रेस नेता ने प्रियंका की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री सत्यदेव त्रिपाठी ने बस विवाद मामले पर कहा है कि देश भयानक संकट से गुजर रहा है और कांग्रेस नेतृत्व राजनीति में सस्ती लोकप्रियता के लिए खिलवाड़ कर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि गंभीरता को ताक पर रखकर केवल प्रचार के लिए बसों का फर्जीवाड़ा करके जनता के बीच मजाक का पात्र बन गया है।

 

इसे भी पढ़ें: भारत के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री थे राजीव गांधी

कौन हैं सत्यदेव त्रिपाठी

सत्यदेव त्रिपाठी मंत्री रह चुके हैं और कुछ वर्ष पहले तक कांग्रे के मीडिया सेल की जिम्मेदारी भी संभालते थे। सत्यदेव त्रिपाठी ने ये बयान फेसबुक पर अपने पोस्ट के जरिए दिया है।  

इसे भी पढ़ें: आधुनिक भारत के शिल्पकार राजीव गांधी का हर फैसला देशहित में होता था

कांग्रेस विधायक ने उठाए सवाल

अदिति सिंह ने एक ट्वीट में लिखा- 'आपदा के वक्त ऐसी निम्न सियासत की क्या जरूरत,एक हजार बसों की सूची भेजी। उसमें भी आधी से ज्यादा बसों का फर्जीवाड़ा, 297 कबाड़ बसें, 98 आटो रिक्शा व एबुंलेंस जैसी गाड़ियां, 68 वाहन बिना कागजात के, ये कैसा क्रूर मजाक है. अगर बसें थीं तो राजस्थान,पंजाब, महाराष्ट्र में क्यों नहीं लगाई।

प्रमुख खबरें

Lowy Institute Asia Power Index: भारत तीसरी सबसे बड़ी ताकत, PM Narendra Modi दूसरे सबसे प्रभावी नेता बने

Carlos Alcaraz ने जीता पहला ATP Finals, Jannik Sinner के 17 खिताबों की बराबरी की

Nvidia में Jensen Huang की बतौर CEO वापसी, इस्तीफे के 11 दिन बाद बोर्ड का फैसला

Karthigai Deepam से पहले मदुरै में तिरुप्परंकुंद्रम पहाड़ी Red Zone घोषित, ड्रोन पर रोक