आदिपुरुष के टीजर पर बढ़ा बवाल, नरोत्तम मिश्रा बोले- यह हिंदू धर्म की आस्था पर कुठाराघात

By अंकित सिंह | Oct 04, 2022

फिल्म आदिपुरुष का टीजर जारी हो गया है। लेकिन इसको लेकर अब राजनीतिक बवाल भी शुरू हो गया है। भाजपा नेताओं के साथ साथ कई हिंदू धर्म के धर्म गुरुओं ने भी फिल्म के टीजर पर सवाल उठा दिए हैं। हिंदू धर्म गुरुओं और भाजपा नेताओं का दावा है कि फिल्म के टीचर में हनुमान जी को चमड़े का वस्त्र पहना दिखाया गया है। यह हिंदू आस्था के साथ खिलवाड़ है। इसी को लेकर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्र का भी बड़ा बयान आया है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि फिल्म आदिपुरुष में हिंदू धर्म की आस्था पर कुठाराघात और धार्मिक भावना को आहत करने वाले कई आपत्तिजनक दृश्य हैं। इस पर फिल्म के निर्माता-निर्देशक ओम राउत जी को पत्र लिख रहा हूं। इसके बाद भी आपत्तिजनक दृश्य नहीं हटाए जाते हैं, तो कानूनी पक्ष पर विचार किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

कॉजपा प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 25,000 जवान तैनात, 45 Metro स्टेशनों पर रोक

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर