Rajnath Singh के बयान पर बवाल, Congress बोली- America को खुश करने की Modi Policy

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 29, 2026

कांग्रेस ने बुधवार को आरोप लगाया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सम्मेलन में आतंकवाद के विषय पर पाकिस्तान को शर्मनाक क्लीन चीट दी और यह सब अमेरिका को खुश करने तथा चीन के सामने संतुलित समर्पण की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीति का हिस्सा है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह दावा भी किया कि यह उसी तरह की क्लीन चिट है जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जून, 2020 में भारत-चीन के बीच तनाव के समय अपने बयान से बीजिंग को दी थी।

उन्होंने सवाल किया , क्या पाकिस्तान आतंकवाद का केंद्र नहीं है? क्या पाकिस्तान में ऐसे आतंकी कैंप नहीं हैं, जिनका निशाना भारत है? क्या पाकिस्तान में भारत-विरोधी सोच को बढ़ावा नहीं दिया जाता? कांग्रेस नेता ने यह भी सवाल किया कि क्या मुंबई और पहलगाम के आतंकी हमलों की साजिश और उन्हें अंजाम पाकिस्तान से जुड़े आतंकियों ने नहीं दिया था? रमेश ने दावा किया कि पाकिस्तान के प्रति यह नया रुख, अमेरिका को खुश करने और चीन के सामने संतुलित समर्पण की प्रधानमंत्री की नीति का ही हिस्सा है। उन्होंने कहा, रक्षा मंत्री के चौंकाने वाले बयान उतने ही राष्ट्र-विरोधी हैं, जितनी 19 जून 2020 को चीन को लेकर प्रधानमंत्री द्वारा दी गई विचित्र क्लीन चिट थी।

प्रमुख खबरें

UP में Rajya Sabha की 10 सीटों पर नामांकन शुरू, पहले दिन नहीं भरा गया कोई पर्चा

वैश्विक संघर्षों से खाद्य और उर्वरक संकट की आशंका, EAM S Jaishankar ने चेताया

Palghar Court ने अस्पताल तोड़फोड़ मामले में Shiv Sena MLA के बेटे समेत छह की जमानत खारिज की

Begusarai में जीविका कार्यकर्ता से दुष्कर्म, SIT गठित कर पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा