राहुल गांधी के खिलाफ बयान पर बवाल, दिल्ली में कांग्रेस नेताओं का प्रदर्शन, देवेंद्र यादव बोले- हम संविधान की रक्षा के लिए लड़ रहे हैं

By अंकित सिंह | Sep 18, 2024

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकसभा नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर उनके बयान को लेकर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और अन्य भाजपा नेताओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस ने उन कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया जो लोकसभा नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर उनके बयान को लेकर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और अन्य भाजपा नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। आपको बता दें कि हाल में अपने अमेरिका दौरे के दौरान राहुल ने कुछ ऐसे बयान दिए थे जिससे सिसायी बवाल शुरू हो गया। पलटवार में भाजपा और एनडीए के नेताओं की ओर से भी बयान दिए है। 

कांग्रेस नेता अजय माकन ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी को कथित तौर पर देश का नंबर एक आतंकवादी कहने के लिए केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के खिलाफ बुधवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी (एआईएमसीसी) प्रमुख अलका लांबा के साथ कांग्रेस पार्टी के कोषाध्यक्ष ने दिल्ली के तुगलक रोड पुलिस स्टेशन में केंद्रीय मंत्री और तीन अन्य राजनीतिक नेताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

इसे भी पढ़ें: Jammu Kashmir Election Issues: भ्रष्टाचार और बेरोजगारी है जम्मू-कश्मीर का असली मुद्दा, जानिए क्या है सूबे की जनता की राय

कांग्रेस नेता की शिकायत में बिट्टू के अलावा बीजेपी नेता तरविंदर सिंह मारवाह, शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ और उत्तर प्रदेश के मंत्री रघुराज सिंह का भी नाम है। शिकायत की एक प्रति भारत निर्वाचन आयोग को भी भेजी गई है। अजय माकन ने कहा कि आप इस तरह की टिप्पणी कर रहे हैं। 'आप संभल जाओ आप बोलो मत नहीं तो आपका भी वही हाल होगा जो आपकी दादी का हुआ है'। एक ऐसे शख्स के खिलाफ जिसके पिता और दादी ने देश के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी। राजनीति इस स्तर तक कभी नहीं गिर सकती।

प्रमुख खबरें

Travel Tips: बादलों के ऊपर बसा Zuluk गांव, Thambi View Point से दिखती है Kanchenjunga की दिव्य चोटियां

P. Chidambaram का Rijiju पर पलटवार, पूछा- PM Modi ने विपक्ष को नहीं तो किसे कहा Dimagi Naxal?

NEET Protest: Supreme Court का बड़ा निर्देश, महिला प्रदर्शनकारियों के यौन उत्पीड़न को मिले Priority

Abhishek Banerjee Bank Account Case: कलकत्ता हाई कोर्ट ने याचिका का निपटारा किया, KYC के बाद बहाल हुआ बैंक खाता