Rudraksha Niyam: भगवान शिव के आंसुओं से हुई थी रुद्राक्ष की उत्पत्ति, जानिए किन लोगों नहीं पहनना चाहिए

By अनन्या मिश्रा | Mar 05, 2025

सनातन धर्म में रुद्राक्ष को बहुत पवित्र माना जाता है। रुद्राक्ष का संबंध भगवान शिव से माना जाता है। बताया जाता है कि भगवान शिव के आंसुओं से रुद्राक्ष की उत्पत्ति हुई है। धार्मिक मान्यता है कि रुद्राक्ष को धारण करने से व्यक्ति को अपने जीवन में अनगिनत लाभ देखने को मिलते हैं। लेकिन सभी लोगों को रुद्राक्ष धारण करने से बचना चाहिए। ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए बताने जा रहे हैं कि किन लोगों को रुद्राक्ष नहीं धारण करना चाहिए। वरना इसको पहनने से व्यक्ति को इसका विपरीत परिणाम मिल सकते हैं।

नुकसान हो सकता है

इसे भी पढ़ें: Ratna: तरक्की और सफलता पाने के लिए पहनना चाहिए ये रत्न, करियर और कारोबार में होगा लाभ

भूलकर भी न करें ये गलती

बता दें कि रुद्राक्ष कई तरह के होते हैं, ऐसे में अगर आप गलत रुद्राक्ष धारण करते हैं, तो इससे आपको जीवन में नकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। इसी के साथ ही कुछ सेहत संबंध परिस्थितिय़ों में भी रुद्राक्ष पहनने की मनाही होती है। रुद्राक्ष को धारण करने से शरीर में तेज ऊर्जा का प्रभाव होता है।

किन लोगों को नहीं धारण करना चाहिए रुद्राक्ष

प्रेग्नेंसी में भी रुद्राक्ष को धारण करना सही नहीं माना जाता है। क्योंकि रुद्राक्ष से निकलने वाली ऊर्जा गर्भ में पलने वाले बच्चे के लिए नुकसानदायक हो सकती है। वहीं फैशन के लिए रुद्राक्ष नहीं पहनना चाहिए। अगर आप ईश्वर पर विश्वास नहीं रखते हैं, तो ऐसी स्थिति में भी रुद्राक्ष नहीं धारण करना चाहिए।

जो लोग मांस मदिरा का सेवन करते हैं, उनको भी रुद्राक्ष नहीं पहनना चाहिए। वरना आपको बुरे परिणाम मिल सकते हैं। इसी के साथ श्मशान या शव यात्रा में जा रहे लोगों को भी रुद्राक्ष नहीं धारण करना चाहिए।

प्रमुख खबरें

UDF में कोई विवाद नहीं, Congress सांसद Adoor Prakash ने मतभेद की खबरें नकारीं

Prabhasakshi NewsRoom: DRDO के Kaveri Engine ने Russia में पास किये सारे परीक्षण, अब भारत के Ghatak Drone से जुड़कर दुश्मनों के छुड़ाएगा छक्के

Himanta Biswa Sarma ने Mahatma Gandhi और शास्त्री को दी श्रद्धांजलि

Lal Bahadur Shastri Birth Anniversary: भारत के दूसरे प्रधानमंत्री थे लाल बहादुर शास्त्री, दिया था जय जवान, जय किसान का नारा