ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर बड़ा हादसा, रूद्रप्रयाग में बारिश से पुल टूटने से मलबे में दबे आठ मजदूर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 20, 2022

देहरादून।उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग जिले में बुधवार को पुल टूटने से उसके मलबे में आठ मजदूर दब गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि सिरोबगड के नरकोटा क्षेत्र में पुल टूटने की सूचना पर राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम मौके पर पहुंची और तलाश एवं बचाव अभियान चलाया।

इसे भी पढ़ें: महंगाई व अन्य मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण राज्यसभा की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित

बचावकर्मियों ने कटर की मदद से लोहे के जाल को काटकर मलबे से छह मजदूरों को घायल अवस्था में बाहर निकाला। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। बचाव कार्य अभी जारी है और दो अन्य मजदूरों की तलाश की जा रही है।

प्रमुख खबरें

SAD-BJP गठबंधन पर पंजाब Congress का हमला, अस्तित्व बचाने के लिए बताया मौकापरस्त समझौता

बिहार में Tiger Analytics स्थापित करेगी AI डिलीवरी सेंटर, Samrat Choudhary ने दी जानकारी

Haridwar Ardh Kumbh 2027: जूना अखाड़े के संतों का नगर प्रवेश, धार्मिक गतिविधियों की शुरुआत

पंजाब चुनाव के लिए Congress की बैठक, Sachin Pilot ने साफ छवि और युवाओं पर दिया जोर