Rukhsar Ahmed: UK में जमानत पर रिहा पूर्व पाकिस्तानी मंत्री ने फिर जीता PoK चुनाव

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 05, 2026

(अदिति खन्ना) लंदन, पांच अगस्त ब्रिटेन में कम उम्र की लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न के आरोपों में गिरफ्तार हुए पाकिस्तान के एक पूर्व मंत्री ने जमानत पर रहने के दौरान पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में चुनाव लड़ा। ब्रिटेन के एक अखबार ने बुधवार को अपनी खबर में यह जानकारी दी। खबरों के मुताबिक, रुखसार अहमद को पिछले सप्ताह पीओके में हुए चुनाव में फिर से चुना गया।

इसके मुताबिक, ब्रिटिश पुलिस अहमद की जमानत शर्तों के तहत उसके विदेश यात्रा करने पर रोक लगाना चाहती थी, लेकिन दो साल पहले एक अदालत ने इन सख्त उपायों को मंजूरी नहीं दी। अहमद पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) से जुड़ा है। अहमद 2006 से लेकर 2021 में अपनी सीट हारने तक अलग-अलग राज्य सरकारों में मंत्री रहा।

अखबार के मुताबिक, उम्मीद है कि अहमद अगले छह सप्ताह में मैनचेस्टर में जमानत के सिलसिले में पेश होगा; ऐसा न करने पर पुलिस गिरफ़्तारी का वारंट जारी कर सकती है या उसके प्रत्यर्पण की कार्रवाई कर सकती है।

प्रमुख खबरें

देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, शिक्षा तंत्र हुआ बदहाल: इंदौर में बोले Rahul Gandhi

Agar Malwa में नाले में कार गिरने से Odisha के 7 श्रद्धालुओं समेत 8 लोगों की मौत

Puducherry की Thattanchavady विधानसभा उपचुनाव में 11 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत, 6 अक्टूबर को वोटिंग

उत्तराखंड MBBS दाखिले में फर्जी प्रमाणपत्र का मामला: Dehradun Police SIT ने शुरू की जांच