संचार क्रांति का दुरुपयोग कर जासूसी करवा रहे हैं केंद्र में बैठे सत्तारूढ़ लोग : डोटासरा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 20, 2021

जयपुर। पेगासस मामले को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने शुक्रवार को कहा कि संचार क्रांति पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की देन है और केन्द्र की सत्ता में बैठे लोग इसका दुरुपयोग कर देश के प्रमुख लोगों की जासूसी करवा रहे हैं। डोटासरा ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘राजीव गांधी ने देश को संचार क्राति के जरिये सशक्त बनाया और इस संचार क्रांति का उपयोग सत्ता में बैठे लोग देश की प्रमुख हस्तियों की जासूसी करवाने में कर रहे हैं, इससे बड़ा दुर्भाग्य नहीं हो सकता है।’

इसे भी पढ़ें: इन 5 स्टाइलिश तरीकों से पहन सकती हैं सिल्वर ज्वेलरी, जरूर करें ट्राई

भाजपा की ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ पर टिप्पणी करते हुए डोटासरा ने कहा कि यह ‘‘आशीर्वाद यात्रा नहीं बल्कि केन्द्र सरकार की अंतिम यात्रा है।’’ उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘उन्होंने (केन्द्र सरकार) और कुछ नहीं, सिर्फ आमजन, किसान, युवाओं को गुमराह किया।

प्रमुख खबरें

US Immigration Fraud: भारतीय वकील Suraj Raj Singh पर 4 करोड़ का जुर्माना, फर्जी Asylum आवेदन का आरोप

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश