Pakistan में नेशनल और प्रांतीय असेंबली के लिए हुए उपचुनाव में सत्तारूढ़ पीएमएल-एन को बढ़त

By Prabhasakshi News Desk | Apr 22, 2024

इस्लामाबाद । पाकिस्तान में सत्तारूढ़ पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) ने नेशनल असेंबली की कम से कम दो सीट और प्रांतीय असेंबली की 10 सीट पर उपचुनाव में जीत हासिल की है। सोमवार को अनौपचारिक नतीजों से यह जानकारी मिली। पाकिस्तान में कड़ी सुरक्षा के बीच नेशनल असेंबली और प्रांतीय असेंबली की 21 सीट पर उपचुनाव के तहत रविवार को मतदान हुआ। इस दौरान पंजाब और बलूचिस्तान प्रांत के चुनिंदा जिलों में मोबाइल तथा इंटरनेट सेवा निलंबित रही। 

प्रांरभिक नतीजों से पता चलता है कि पीएमएल-एन ने प्रांतीय असेंबली की 16 में से 10 सीटों पर जीत हासिल की है जिनमें पंजाब से नौ और बलूचिस्तान में एक सीट शामिल है। पीपीपी, एसआईसी, इस्तेकाम पाकिस्तान पार्टी, पाकिस्तान मुस्लिम लीग, बलूचिस्तान नेशनल पार्टी ने एक-एक सीट तथा एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार ने जीती है। पुलिस के अनुसार, मतदान के दौरान कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए किए गए व्यापक सुरक्षा उपायों के बावजूद हिंसा की छिटपुट घटनाएं दर्ज की गयीं तथा पंजाब प्रांत में मतदान के दौरान झड़पों में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए हैं। 

इससे पहले नेशनल असेंबली और चार प्रांतीय असेंबली के लिए पाकिस्तान में आठ फरवरी को चुनाव हुआ था। हालांकि, नेशनल असेंबली की एक सीट और पंजाब असेंबली की दो तथा खैबर-पख्तूनख्वा असेंबली की एक सीट के लिए मतदान रद्द कर दिया गया था। इनके अलावा, एक से अधिक सीट जीतने वाले उम्मीदवारों ने चुनाव के बाद केवल एक सीट को ही चुना, जिसके कारण पाकिस्तान निर्वाचन आयोग को 21 सीट पर उपचुनाव कराना पड़ा। इनमें नेशनल असेंबली की पांच और प्रांतीय असेंबली की 16 सीट शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार