By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 29, 2024
पत्नी कैटरीना कैफ के साथ अपने पहले बच्चे की उम्मीद करने की अफवाहों के बारे में प्रतिक्रिया देते हुए अभिनेता विक्की कौशल ने कहा है कि वह समय आने पर दुनिया के साथ यह खुशखबरी साझा करेंगे।
अभिनेता ने पत्रकारों से कहा, ‘‘जब खुशखबरी होगी तब मैं जरूर आपको बताऊंगा। जब समय आएगा हम खुशखबरी की घोषणा करने में संकोच नहीं करेंगे।’’ तृप्ति डिमरी और एमी विर्क अभिनीत ‘‘बैड न्यूज’’ सच्ची घटनाओं से प्रेरित एक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें जुड़वा बच्चों की एक ही मां और अलग-अलग जैविक पिता होते हैं।
फिल्म का निर्देशन आनंद तिवारी ने किया है, जिन्होंने इससे पहले कौशल के साथ उनकी 2018 में पहली निर्देशित फिल्म ‘‘लव पर स्क्वायर फुट’’ में काम किया था। ‘‘बैड न्यूज’’ का निर्माण अमेजन प्राइम की ओर से धर्मा प्रोडक्शन और लियो मीडिया कलेक्टिव के सहयोग से किया गया है।