गृहमंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 31, 2019

केंद्रीय गृहमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद्र स्टेडियम से रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान अमित शाह के साथ कई केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के नेता भी मौजूद रहें।

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के मौके पर देशभर में रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत पूरे भारत में हजारों लोगों ने भाग लिया और दौड़ में हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के केवडिया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर लौह पुरुष को श्रद्धांजलि दी और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर एकता परेड में शामिल हुए। बता दें कि पीएम मोदी 2014 में जब पहली बार केंद्रीय सत्ता में आए थे तभी से पटेल जयंती को हर साल धूमधाम से मनाया जाता है।

प्रमुख खबरें

Ghaziabad CBI Court से Azam Khan को झटका, Jauhar University केस में ED को मिली 4 दिन की रिमांड

ZEEL Board ने 600 करोड़ रुपये के Share Buyback प्रस्ताव को दी मंजूरी

Akhilesh Yadav ने नहीं दिया भाव तो Owaisi और Chandrashekhar Azad ने उतारी गठबंधन की नाव, वोटकटवों का गठजोड़ क्या सीटें भी जीत पायेगा?

Russia Ukraine War: यूक्रेन का पारा हाई, 1000 ड्रोन से रूस पर हमला!