रुपया 16 पैसे की तेजी के साथ 87.72 प्रति डॉलर पर बंद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 07, 2025

डॉलर में उतार-चढ़ाव और भारतीय रिजर्व बैंक के ब्याज दर को स्थिर रखने के फैसले से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया बुधवार को रिकॉर्ड निचले स्तर से उबरकर 16 पैसे की मजबूती के साथ 87.72 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 87.72 पर खुला। दिन में 87.63 से 87.80 प्रति डॉलर के दायरे में घट-बढ़ के बाद अंत में यह 87.72 पर बंद हुआ जो पिछले बंद भाव से 16 पैसे की मजबूती दर्शाता है।

रुपया मंगलवार को अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंच गया था और 22 पैसे की गिरावट के साथ 87.88 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इसका पिछला न्यूनतम बंद स्तर 87.80 (प्रति डॉलर) का स्तर 30 जुलाई को दर्ज किया गया था।

रुपये ने डॉलर के मुकाबले 87.95 के दिन के कारोबार के अपने सबसे निचले स्तर को भी छुआ था। लगातार तीन बार ब्याज दरों में कटौती के बाद, भारतीय रिजर्व बैंक ने बुधवार को नीतिगत दर को 5.5 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखने का निर्णय लिया तथा शुल्क अनिश्चितताओं पर चिंताओं के बीच तटस्थ रुख बरकरार रखा।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 98.79 पर पहुंच गया। घरेलू शेयर बाजारों में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 166.26 अंक की गिरावट के साथ 80,543.99 अंक पर जबकि निफ्टी 75.35 अंक फिसलकर 24,574.20 अंक पर बंद हुआ।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 1.45 प्रतिशत की बढ़त के साथ 68.62 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने बुधवार को शुद्ध रूप से 4,999.10 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

प्रमुख खबरें

Shiv Sena Split History | बाल ठाकरे के दौर से एकनाथ शिंदे तक: जब टूटी शिवसेना, जानिए उन 4 बड़ी बगावतों की कहानी जिसने महाराष्ट्र की सियासत को बदल दिया

Gurugram Police की बड़ी कार्रवाई! 370 की बिरयानी विवाद में कॉमेडियन Pranit More और Himanshu Jangra पर FIR दर्ज, वीडियो हटाने के निर्देश

Maharashtra Politics : महाराष्ट्र में नए सियासी भूकंप की आहट! उद्धव गुट के 7 सांसदों की बगावत, शिंदे सेना में विलय का पूरा प्लान

Box Office Report Today | इम्तियाज अली की Main Vaapas Aaunga की रफ़्तार बरकरार, Bharat Bhhagya Viddhaata और Governor की राहें हुईं मुश्किल