रुपया 14 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 87.57 प्रति डॉलर पर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 06, 2025

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के ब्याज दरों में कटौती की आशंका और कमजोर आर्थिक आंकड़ों के बीच रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में 14 पैसे टूटकर अपने अभी तक के निचले स्तर 87.57 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी तथा घरेलू शेयर बाजारों में नकारात्मक रुख के कारण भी रुपये पर दबाव जारी रहा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 87.54 प्रति डॉलर पर खुला और शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 87.57 के सर्वकालिक निचले स्तर तक फिसल गया, जो पिछले बंद भाव से 14 पैसे की गिरावट दर्शाता है।

रुपया बुधवार को 36 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 87.43 के सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 107.69 पर रहा।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74.71 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे और उन्होंने 1,682.83 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है