Dollar के मुकाबले Rupee 3 पैसे गिरकर 95.97 के स्तर पर आया

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 01, 2026

मुंबई, एक अक्टूबर रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में सीमित दायरे में कारोबार करता हुआ तीन पैसे की गिरावट के साथ 95.97 प्रति डॉलर पर आ गया। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से डॉलर की लगातार मांग के कारण रुपये पर दबाव रहा। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से हाजिर और वायदा बाजारों में डॉलर की बिक्री से रुपये की गिरावट हालांकि, सीमित रही और विनिमय दर 96.00 के स्तर से नीचे बनी रही।

रुपया बुधवार को शुरुआती बढ़त गंवाता हुआ 95.94 प्रति डॉलर पर स्थिर बंद हुआ था। इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत बढ़कर 101.54 पर रहा। घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 215 अंक की गिरावट के साथ 72,257.30 अंक पर जबकि निफ्टी 107.25 अंक फिसलकर 22,518.90 अंक पर आ गया।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल का भाव वायदा कारोबार में 1.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 96.87 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को शुद्ध रूप से 10,148.41 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

प्रमुख खबरें

Manipur में सुरक्षा बलों की कार्रवाई, PLA और PREPAK-Pro के चार उग्रवादी पकड़े गए

Ram Nath Kovind Birthday: सियासत में आने से पहले वकालत करते थे रामनाथ कोविंद, ऐसे बने थे राष्ट्रपति

Rise and Fall 2 | शो में मारपीट के बाद Shehzad Poonawalla का बड़ा बयान! मैं चाहता था कि सिवेट को माफ़ किया जाए, Swara Bhasker संग भी बदला समीकरण!

Asian Games: पहलवान Nitesh ग्रीकोरोमन फाइनल में पहुंचे, स्वर्ण पदक जीतने से सिर्फ एक कदम दूर