Manipur में सुरक्षा बलों की कार्रवाई, PLA और PREPAK-Pro के चार उग्रवादी पकड़े गए

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 01, 2026

इंफाल, एक अक्टूबर मणिपुर में अलग-अलग संगठनों से जुड़े चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि प्रतिबंधित संगठन ‘पीपुल्स लिबरेशन आर्मी’ (पीएलए) के दो सदस्यों को तेंगनौपाल जिले में भारत-म्यांमा सीमा के पास शैबोल के निकट पकड़ा गया।

पुलिस ने बताया कि बुधवार को इंफाल ईस्ट जिले के खुराई पुथिबा लीकाई से पीएलए के 46 वर्षीय सदस्य को गिरफ्तार किया गया। नेप्रम सिंहजीत सिंह कथित रूप से उग्रवादी संगठन में नए सदस्यों को भर्ती करने में शामिल था। पुलिस ने बताया कि जब वह नए भर्ती सदस्यों के उखरुल जाने के वास्ते बस टिकट का इंतजाम करने के लिए इलाके में आया था तभी उसे पकड़ लिया गया।

उखरुल की सीमा म्यांमार से लगती है। एक अन्य अभियान में सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित संगठन ‘पीपुल्स रिवोल्यूशनरी पार्टी ऑफ कांगलेइपक’ (प्रेपाक-प्रो) के स्वयंभू कैप्टन को गिरफ्तार किया। उस पर बिष्णुपुर जिले से चार किशोरों की भर्ती कर उन्हें म्यांमा भेजने में शामिल होने का आरोप है।

पुलिस ने बताया कि संगठन के एक वरिष्ठ कैडर के म्यांमा से कामजोंग के रास्ते घुसपैठ करने की सूचना के आधार पर थौबल जिले के चंद्रखोंग में यह गिरफ्तारी की गई। उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान मोइरांगथेम बोबॉय सिंह के रूप में हुई है और उसे वाहनों की जांच के दौरान पकड़ा गया।

प्रमुख खबरें

अमेरिकी रक्षा मंत्री Pete Hegseth ने नई Drone Command बनाने का फैसला किया

Chitra Nakshatra में Budh Gochar से Kanya समेत 3 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

NSE को मिली हरी झंडी: SEBI ने दी Corporate Bond Index Derivatives की मंजूरी

Asian Games: भारतीय निशानेबाज Anish Bhanwala ने 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में बनाई जगह