Market Updates: रुपया 32 पैसे टूटकर 89.85 प्रति डॉलर के सर्वकालिक निचले स्तर पर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 02, 2025

विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा की व्यापक मजबूती और विदेशी पूंजी की लगातार निकासी के कारण रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 32 पैसे टूटकर 89.85 प्रति डॉलर के सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि कंपनियों, आयातकों और विदेशी निवेशकों की ओर से डॉलर की मजबूत मांग ने रुपये पर दबाव डाला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 89.70 पर खुला। फिर 89.85 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया जो पिछले बंद भाव से 32 पैसे की गिरावट दर्शाता है।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 63.15 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,171.31 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

प्रमुख खबरें

JSW Group ने Ampstar ब्रांड के साथ EV मार्केट में रखा कदम, बनाएगा इलेक्ट्रिक बस और ट्रक

National Film Awards अब राज्यों के प्रमुख टूरिज्म स्पॉट्स पर होंगे आयोजित: Ashwini Vaishnaw

UNSC में आज की दुनिया की झलक नहीं, Antonio Guterres ने UNGA में की सुधार की मांग

Asian Games 2026 में पदक जीतने पर President Droupadi Murmu ने सुचिका को दी बधाई