रुपया शुरुआती कारोबार में चार पैसे टूटकर 88.69 प्रति डॉलर पर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 10, 2025

विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में चार पैसे टूटकर 88.69 प्रति डॉलर पर आ गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि कि वैश्विक अनिश्चितता के बीच रुपये की धारणा कमजोर बनी हुई है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 88.64 प्रति डॉलर पर खुला। फिर 88.69 प्रति डॉलर पर आ गया जो पिछले बंद भाव से चार पैसे की गिरावट दर्शाता है।

रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 88.65 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 99.68 पर आ गया।

घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 202.48 अंक चढ़कर 83,418.76 अंक पर जबकि निफ्टी 68.65 अंक की बढ़त के साथ 25,560.95 अंक पर रहा। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.66 प्रतिशत की बढ़त के साथ 64.05 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,581.34 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

National Kabaddi: क्वार्टरफाइनल की तस्वीर साफ, Vadodara में अब खिताब के लिए मचेगा असली घमासान

Lionel Messi का छलका दर्द, बोले- English न आने से आधा अनजान महसूस करता था

Real Madrid का Champions League में दमदार पलटवार, पिछड़ने के बाद Benfica को 2-1 से रौंदा

Chabahar Port के Budget पर भारत की चुप्पी से Iran नाराज, कहा - यह है India का Golden Gate