रुपया शुरुआती कारोबार में पांच पैसे टूटकर 88.21 प्रति डॉलर पर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 22, 2025

रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में सीमित दायरे में कारोबार करता हुआ पांच पैसे टूटकर 88.21 प्रति डॉलर पर आ गया। विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती और घरेलू शेयर बाजारों में नकारात्मक रुख से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।

रुपया शुक्रवार को चार पैसे की बढ़त के साथ 88.16 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 97.77 पर आ गया।

घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार 475.16 अंक की गिरावट के साथ 82,151.07 अंक पर और निफ्टी 88.95 अंक फिसलकर 25,238.10 अंक पर रहा। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.66 प्रतिशत की बढ़त के साथ 67.12 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 390.74 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

प्रमुख खबरें

Nepal Floods में 130 से ज्यादा भारतीय लापता, फंसे लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन जारी

Allahabad High Court ने RTE Act के तहत 5 साल के स्कूलवार दाखिलों की रिपोर्ट मांगी

Nepal Flood के खतरे से Bihar और UP में High Alert, राहत दल तैनात किए गए

R Praggnanandhaa को Grand Chess Tour में मिली हार, Caruana ने बनाई 6 अंक की बढ़त