रुपया शुरुआती कारोबार में पांच पैसे टूटकर 88.75 प्रति डॉलर पर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 14, 2025

घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट और विदेशी पूंजी निकासी के बीच रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में पांच पैसे टूटकर 88.75 प्रति डॉलर पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर अभी तक कोई घोषणा नहीं होने के कारण निवेशक सतर्क रुख अपना रहे हैं।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 88.70 पर खुला। फिर 88.75 प्रति डॉलर पर आ गया जो पिछले बंद भाव से पांच पैसे की गिरावट दर्शाता है।

रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 88.70 पर बंद हुआ। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 99.11 पर आ गया।

घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 284.68 अंक की गिरावट के साथ 84,193.99 अंक पर जबकि निफ्टी 88.25 अंक फिसलकर 25,790.90 अंक पर आ गया।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 1.57 प्रतिशत की बढ़त के साथ 64 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 383.68 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

National Kabaddi: क्वार्टरफाइनल की तस्वीर साफ, Vadodara में अब खिताब के लिए मचेगा असली घमासान

Lionel Messi का छलका दर्द, बोले- English न आने से आधा अनजान महसूस करता था

Real Madrid का Champions League में दमदार पलटवार, पिछड़ने के बाद Benfica को 2-1 से रौंदा

Chabahar Port के Budget पर भारत की चुप्पी से Iran नाराज, कहा - यह है India का Golden Gate