रुपया शुरुआती कारोबार में नौ पैसे टूटकर 87.16 प्रति डॉलर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 05, 2025

रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में सीमित दायरे में कारोबार करते हुए नौ पैसे टूटकर 87.16 प्रति डॉलर पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि बाजार सहभागी अमेरिका और चीन द्वारा लगाए जा रहे शुल्क के प्रभाव पर विचार कर रहे हैं जिसका दबाव स्थानीय मुद्रा पर दिख रहा है।

रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 87.07 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 107.89 पर रहा।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75.82 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने पिछले कई दिनों से जारी बिकवाली के बाद मंगलवार को खरीदारी की। उन्होंने 809.23 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

प्रमुख खबरें

12 करोड़ की बड़ी कुर्बानी, Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी, BCCI की मुहर का इंतजार!

मुझे Delhi Police गिरफ्तार करने वाली है..., Abhijeet Dipke का Jail Bharo Andolan का आह्वान, Jantar Mantar पर बढ़ा तनाव

भारत से पहली बार कांपा चीन, पुतिन के गुरु बोले हिंदू आ रहे हैं!

Bihar को मिलेगी नई पहचान, Patna का JP Ganga Path बनेगा World-Class Tourism Hub