रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 87 के स्तर से नीचे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 30, 2025

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर अनिश्चितता के कारण निवेशकों की धारणा मंद रहने से रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 87 के स्तर से नीचे आ गया।

रुपया मंगलवार को चार महीने से भी अधिक के निचले स्तर पर आ गया था। यह 21 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले होकर 86.91 पर बंद हुआ। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 98.77 पर आ गया।

घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार 126.27 अंक की बढ़त के साथ 81,464.22 अंक पर जबकि निफ्टी 45.90 अंक चढ़कर 24,867.00 अंक पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 72.59 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,636.60 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

प्रमुख खबरें

Nepal Floods में 130 से ज्यादा भारतीय लापता, फंसे लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन जारी

Allahabad High Court ने RTE Act के तहत 5 साल के स्कूलवार दाखिलों की रिपोर्ट मांगी

Nepal Flood के खतरे से Bihar और UP में High Alert, राहत दल तैनात किए गए

R Praggnanandhaa को Grand Chess Tour में मिली हार, Caruana ने बनाई 6 अंक की बढ़त