रुपया शुरुआती कारोबार में दो पैसे की गिरावट के साथ 83.95 प्रति डॉलर पर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 28, 2024

घरेलू शेयर बाजारों में नरम रुख के बीच रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में दो पैसे कमजोर होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.95 पर आ गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में रुपया 83.94 प्रति डॉलर पर खुला।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 100.72 पर रहा। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 79.66 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में मंगलवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,503.76 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे।

प्रमुख खबरें

जहां हुई CJP कार्यकर्ताओं की पिटाई, वहां चला बुलडोजर!

CM Yogi ने UPCOS लॉन्च कर पिछली सरकारों पर साधा निशाना, आउटसोर्स कर्मचारी बोझ नहीं, संपत्ति हैं

Tatsuya Fujimoto बने Iffco-Tokio General Insurance के नए MD and CEO, Subrata Mondal की ली जगह

Maharashtra Government का बड़ा फैसला, सरकारी कर्मचारियों के लिए 70 साल पुरानी Mandatory Hindi Exam खत्म