रुपया तीन पैसे की गिरावट के साथ 83.26 प्रति डॉलर पर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 18, 2023

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार को तीन पैसे की गिरावट के साथ 83.26 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। वैश्विक बाजारों में डॉलर में आई मजबूती और स्थानीय शेयर बाजारों में गिरावट से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि कच्चे तेल की कीमतों के चार माह के निचले स्तर पर होने से रुपये की गिरावट पर कुछ अंकुश लगा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में कल रात कच्चे तेल मूल्य में आई गिरावट के बाद रुपया 83.23 प्रति डॉलर पर सपाट खुला।

दिन में यह 83.23 से 83.28 प्रति डॉलर के बीच रहा। अंत में यह तीन पैसे की गिरावट के साथ 83.26 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 83.23 पर बंद हुआ था।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 104.53 उच्चस्तर पर पहुंचने के बाद 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 104.23 पर रह गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.54 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77.84 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 187.75 अंक की गिरावट के साथ 65,794.73 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने शुक्रवार को 477.76 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

प्रमुख खबरें

बांग्लादेशी नेता हादी हत्याकांड: मुख्य आरोपी भारत में शरण में, ढाका पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

ट्रंप–जेलेंस्की मुलाकात से शांति की उम्मीद, यूक्रेन युद्ध पर निर्णायक बातचीत की तैयारी

कोल इंडिया की आठ सहायक कंपनियों को शेयर बाजार में उतारेगी सरकार, पारदर्शिता पर जोर

IPO की तैयारी में Zepto, 10 मिनट डिलीवरी का स्टार्टअप बड़े दांव के लिए तैयार, शेयर बाजार में खलबली!