Bra During Pregnancy: Pregnancy में Bra पहनना कितना जरूरी? जानें इस फैसले से जुड़े Facts और Myths

प्रेग्नेंसी में महिला का ब्रेस्ट साइज बढ़ने लगता है और इसमें भारीपन महसूस होता है। ऐसे में कभी-कभी ब्रेस्ट में दर्द भी होता है और महिलाओं के जहन में यह सवाल उठता है कि क्या प्रेग्नेंसी के समय ब्रा नहीं पहनना चाहिए।
प्रेग्नेंसी किसी भी महिला के जीवन का सबसे खूबसूरत दौर होता है। महिलाओं के लिए यह समय काफी संवेदनशील होता है। इस दौरान शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं। जिसका सीधा असर महिलाओं के ब्रेस्ट पर भी पड़ता है। प्रेग्नेंसी में महिला का ब्रेस्ट साइज बढ़ने लगता है और इसमें भारीपन महसूस होता है। ऐसे में कभी-कभी ब्रेस्ट में दर्द भी होता है और महिलाओं के जहन में यह सवाल उठता है कि क्या प्रेग्नेंसी के समय ब्रा नहीं पहनना चाहिए। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि क्या प्रेग्नेंसी में ब्रा नहीं पहनने से कोई नुकसान हो सकता है।
प्रेग्नेंसी में बिना ब्रा के रहना सुरक्षित है या नहीं
प्रेग्नेंसी में ब्रा पहनना चाहिए या नहीं यह पूरी तरह से किसी भी महिला की व्यक्तिगत सुविधा पर निर्भर करता है। ऐसा कोई नियम नहीं है कि आपको ब्रा पहननी ही चाहिए। अगर आप ब्रा पहनकर रहने से कंफर्टेबल महसूस करती हैं, तो इसको पहन सकती हैं। वरना आपको बिना ब्रा पहने भी आराम से प्रेग्नेंसी के दौरान रह सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Eye Makeup Side Effects: रोज आईलाइनर-मस्कारा लगाना पड़ सकता है भारी, जानें ये 3 बड़े Risk
प्रेग्नेंसी में ब्रा न पहनने से क्या होगा
प्रेग्नेंसी के 9 महीने में धीरे-धीरे महिला की बॉडी में कई तरह के बदलाव आते हैं। इनमें से एक बदलाव ब्रेस्ट साइज का बढ़ना है। आप में से कुछ महिलाओं को भारीपन की वजह से पीठ और गर्दन में दर्द हो सकता है। लेकिन अगर आप कंफर्टेबल हैं, तो बिना ब्रा पहने भी रह सकती हैं। इसको नहीं पहनने से लिगामेंट्स में खिंचाव बढ़ सकता है। जिससे ब्रेस्ट में ढीलापन हो सकता है। लेकिन इसमें परेशानी वाली कोई बात नहीं है। क्योंकि यह बीमारी नहीं बल्कि एक ऐसी शारीरिक स्थिति है, जिसको लेकर महिलाएं असहज महसूस करती हैं।
गलत साइज की ब्रा पहनने के खतरे
अगर आप प्रेग्नेंसी में बहुत टाइट या गलत साइज की ब्रा पहनती हैं, तो इससे नुकसान हो सकता है। आपकी स्किन में संवेदनशीलता बढ़ सकती है। खुजली, जलन या ब्लड सर्कुलेशन में परेशानी हो सकती है। इसलिए ब्रा पहनने से पहले ब्रेस्ट साइज की अच्छी तरह जांच कर लें। प्रेग्नेंसी के दौरान प्रयास करें कि आप जो ब्रा पहनें उसका फैब्रिक सॉफ्ट हो और इसमें कोई वायर न हो।
रात को सोते समय क्या करें
कई महिलाओं के मन में यह भी सवाल होता है कि रात में सोने के दौरान क्या ब्रा उतार सकते हैं। तो बता दें कि यह आपके कंफर्ट पर निर्भर करता है। अगर आप बिना ब्रा के सोने में सहज हैं, तो आप इसको उतार सकती हैं। इससे किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं होगा। लेकिन जिन महिलाओं के ब्रेस्ट हैवी हैं और वह रात में ब्रा न पहनने पर असहज महसूस करती हैं और बार-बार आपकी नींद खुलती है, तो आप ब्रा पहनकर सो सकती हैं।
प्रेग्नेंसी का समय किसी भी महिला के लिए ज्यादा संवेदनशील होता है। इसलिए इस समय आपके शरीर में होने वाले हर बदलाव को समझना जरूरी होता है। अगर आपको ब्रा पहनने से खुजली, पसीना या फिर बेचैनी होती है, तो आप बिना ब्रा पहने भी रह सकती हैं। लेकिन अगर ब्रा पहनने में कंफर्टेबल फील करती हैं, तो इसको पहनकर रह सकती हैं। ब्रा आपके ब्रेस्ट को सपोर्ट करता है। लेकिन इसको पहनना या न पहनना पूरी तरह से आप पर निर्भर करता है। इसलिए अपनी सेहत और सुख के हिसाब से आप प्रेग्नेंसी के दौरान ब्रा नहीं पहनने का चयन कर सकती हैं।
अन्य न्यूज़
















