रुपया शुरुआती कारोबार में 14 पैसे मजबूत होकर 86.93 प्रति डॉलर पर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 21, 2025

घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में 14 पैसे मजबूत होकर 86.93 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि रूस और यूक्रेन के बीच शांति की उम्मीदों के बीच वैश्विक बाजारों में जोखिम उठाने की क्षमता बढ़ने से रुपया सकारात्मक रुख के साथ कारोबार कर रहा है।

रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 87.07 पर मजबूती के साथ बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 98.30 पर आ गया।

घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 373.33 अंक चढ़कर 82,231.17 अंक पर और निफ्टी 94.3 अंक की बढ़त के साथ 25,144.85 अंक पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.37 प्रतिशत चढ़कर 67.09 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,100.09 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

प्रमुख खबरें

Nepal Floods में 130 से ज्यादा भारतीय लापता, फंसे लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन जारी

Allahabad High Court ने RTE Act के तहत 5 साल के स्कूलवार दाखिलों की रिपोर्ट मांगी

Nepal Flood के खतरे से Bihar और UP में High Alert, राहत दल तैनात किए गए

R Praggnanandhaa को Grand Chess Tour में मिली हार, Caruana ने बनाई 6 अंक की बढ़त