By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 25, 2025
सकारात्मक घरेलू शेयर बाजारों के समर्थन से रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में 18 पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 87.34 पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 87.38 प्रति डॉलर पर खुला।
घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 285.62 अंक चढ़कर 81,592.47 अंक पर और निफ्टी 91.25 अंक की बढ़त के साथ 24,961.35 अंक पर रहा। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.10 प्रतिशत की चढ़कर 67.80 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को लिवाल रहे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,622.52 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।