रुपया शुरुआती कारोबार में 26 पैसे मजबूत होकर 85.54 प्रति डॉलर पर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 16, 2025

विदेशी पूंजी के बड़े पैमाने पर प्रवाह, अमेरिकी मुद्रा के कमजोर रुख और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में 26 पैसे मजबूत होकर 85.54 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 85.66 प्रति डॉलर पर मजबूती के साथ खुला और शुरुआती कारोबार में 85.54 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से 26 पैसे की बढ़त दर्शाता है।

रुपया मंगलवार को 30 पैसे की बढ़त के साथ 85.80 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 99.49 पर रहा।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 64.44 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। घरेलू शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स 118.02 अंक की गिरावट के साथ 76,616.87 अंक पर, जबकि निफ्टी 41.10 अंक फिसलकर 23,287.45 अंक पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 6,065.78 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है