डॉलर के मुकाबले रुपया आज: शुरुआती कारोबार में रुपया 33 पैसे मजबूत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 11, 2020

मुबंई। घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक शुरुआत और विदेशी बाजारों में डॉलर के रुख में कमजोरी के चलते बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 33 पैसे की मजबूती के साथ 73.84 के भाव पर रहा। इससे पहले कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते भारतीय रुपया सोमवार को 17 महीने के निचले स्तर 74.17 पर आ गया था।

विनिमय बाजार मंगलवार को होली के अवसर पर बंद था। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 73.88 पर खुला और इसमें आगे तेजी देखने को मिली और यह डॉलर के मुकाबले 73.84 पर पहुंच गया। इस दौरान रुपये में पिछले बंद भाव के मुकाबले 33 पैसे की तेजी देखने को मिली।

इसे भी पढ़ें: शेयर बाजारों में सात दिन की गिरावट के सिलसिले पर ब्रेक, सेंसक्स 480 अंक मजबूत

घरेलू मुद्रा अपनी बढ़त कायम नहीं रख सकी और खबर लिखे जाने तक यह 73.96 के भाव पर थी। इस बीच निवेशक अभी भी कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते वैश्विक अर्थव्यवस्था की सेहत को लेकर चिंतित हैं।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा