रुपया शुरुआती कारोबार में 34 पैसे की बढ़त के साथ 84.96 प्रति डॉलर पर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 04, 2025

 रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 34 पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 84.96 पर पहुंच गया। अमेरिकी शुल्क के प्रभाव के बाद डॉलर में व्यापक कमजोरी से रुपये सहित उभरते बाजारों की मुद्राओं को राहत मिली।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 101.64 पर रहा। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.84 प्रतिशत लुढ़ककर 69.55 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,806.00 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

प्रमुख खबरें

UP में Rajya Sabha की 10 सीटों पर नामांकन शुरू, पहले दिन नहीं भरा गया कोई पर्चा

वैश्विक संघर्षों से खाद्य और उर्वरक संकट की आशंका, EAM S Jaishankar ने चेताया

Palghar Court ने अस्पताल तोड़फोड़ मामले में Shiv Sena MLA के बेटे समेत छह की जमानत खारिज की

Begusarai में जीविका कार्यकर्ता से दुष्कर्म, SIT गठित कर पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा