Rupee Open Today: शुरुआती कारोबार में रुपया दो पैसे फिसला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 14, 2020

मुंबई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डॉलर के मजबूत होने से शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 71.33 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया। कारोबारियों ने कहा कि डॉलर की मजबूती का रुपये पर असर पड़ा है। कच्चा तेल में नरमी, घरेलू शेयर बाजारों की अच्छी शुरुआत तथा विदेशी निवेशकों की जारी लिवाली ने रुपये की गिरावट पर लगाम लगायी।

बृहस्पतिवार को रुपया 71.31 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच ब्रेंट क्रूड का वायदा 0.09 प्रतिशत गिरकर 56.29 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था। प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने बृहस्पतिवार को 1,061.39 करोड़ रुपये की शुद्ध खरीदारी की। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त में चल रहे थे। 

प्रमुख खबरें

Delhi में CEC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले Abhijeet Dipke और कई नेता हिरासत में

Kochi में स्पा में नौकरी के बहाने सामूहिक दुष्कर्म, मंत्री Bindu Krishna ने पीड़िता को दिया न्याय का भरोसा

CEC के खिलाफ प्रदर्शन में अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी समेत कई विपक्षी नेता हिरासत में लिए गए

ठाणे पुलिस ने Pradeep Purnekar मर्डर केस में यूपी कोर्ट से दो संदिग्धों का Transit Remand मांगा