Rupee अपने रिकॉर्ड निचले स्तर से उबरा,49 पैसे चढ़कर 89.17 प्रति Dollar पर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 24, 2025

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच रुपया अपने रिकॉर्ड निचले स्तर से उबरकर सोमवार को शुरुआती कारोबार में 49 पैसे की बढ़त के साथ 89.17 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। रुपया, डॉलर के मुकाबले 89.46 पर खुला। फिर 89.17 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से 49 पैसे की बढ़त के दर्शाता है।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 100.18 पर आ गया। घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 218.44 अंक चढ़कर 85,450.36 अंक पर और निफ्टी 69.4 अंक की बढ़त के साथ 26,137.55 अंक पर पहुंच गया।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 62.50 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,766.05 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

प्रमुख खबरें

Paris के VivaTech 2026 से PM Modi का संदेश, Technology से हर क्षेत्र में क्रांति ला रहा भारत

PM Modi 20 June को जारी करेंगे PM-KISAN की 23वीं किस्त, 9.5 करोड़ किसानों को तोहफा

Summer Beauty Guide: चेहरे पर बर्फ लगाने का कमाल, घंटों तक टिका रहेगा आपका Makeup

Jharkhand Rajya Sabha Election: क्रॉस वोटिंग ने Congress को दिया बड़ा झटका, NDA के Parimal Nathwani जीते