Dollar के मुकाबले Rupee में 10 पैसे की तेजी, शुरुआती कारोबार में दिखा शानदार उछाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 10, 2026

रुपया शुक्रवार को 10 पैसे मजबूत होकर 92.41 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि रुपये में कारोबार के दौरान भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है क्योंकि बैंकों को अपने ‘ओवरनाइट पोजीशन’ को 10 करोड़ डॉलर तक सीमित करने के लिए केंद्रीय बैंक के निर्देशों की समय सीमा आज समाप्त हो रही है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 92.58 पर खुला। फिर शुरुआती कारोबार में 92.41 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से 10 पैसे की बढ़त दर्शाता है।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.51 प्रतिशत की बढ़त के साथ 96.44 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने 1,711.19 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

प्रमुख खबरें

Emmy Awards 2026 Winners List | Noah Wyle से लेकर Allison Janney तक, इस रात की सबसे बड़ी जीत के बारे में जानें

Dollar के मुकाबले Rupee 30 पैसे गिरकर 95.84 के स्तर पर खुला

Meta Child Safety India | सुरक्षा से नो कॉम्प्रोमाइज, Meta अब सुरक्षा एजेंसियों से साझा करेगा बच्चों के यौन शोषण का डेटा, सरकार की चेतावनी के बाद फैसला

Bihar Flood से 50 लाख लोग प्रभावित, Mallikarjun Kharge और Rahul Gandhi ने राहत कार्य में जुटने की अपील की