डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे चढ़कर 88.69 पर बंद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 10, 2025

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 10 पैसे बढ़कर 88.69 (अस्थायी) पर बंद हुआ। घरेलू बाजारों में मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के कारण रुपये को समर्थन मिला।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि मजबूत घरेलू बाजारों और जिंसों की कीमत में आई गिरावट के कारण रुपये में यह तेजी आई। केंद्रीय बैंक के हस्तक्षेप से भी घरेलू मुद्रा को समर्थन मिला। हालांकि, उन्होंने कहा कि मजबूत अमेरिकी डॉलर ने तेज बढ़त पर अंकुश लगाया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में, रुपया 88.80 पर खुला और 88.50-88.80 के दायरे में कारोबार करने के बाद 88.69 (अस्थायी) पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव से 10 पैसे अधिक है।

बृहस्पतिवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 88.79 पर बंद हुआ था। मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक (मुद्रा एवं जिंस) अनुज चौधरी ने कहा, ‘‘हमारा अनुमान है कि घरेलू बाजारों में मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में व्यापक कमजोरी के चलते रुपया सकारात्मक रुख के साथ कारोबार करेगा। वित्तपोषण की समस्या के कारण अमेरिकी में कई विभागों के कामकाज ठप होने (शटडाउन) और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की बढ़ती संभावना से रुपये को और मजबूती मिल सकती है।’’

चौधरी ने कहा, ‘‘मजबूत अमेरिकी डॉलर और आयातकों की डॉलर की मांग बढ़ने से रुपये की तेजी पर रोक सकती है। डॉलर-रुपये की हाजिर कीमत 88.40 से 88.85 के बीच रहने की उम्मीद है।’’

इस बीच, छह मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 99.32 पर रहा। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 0.61 प्रतिशत की गिरावट के साथ 64.85 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर, बीएसई सेंसेक्स 328.72 अंक बढ़कर 82,500.82 पर जबकि निफ्टी 103.55 अंक बढ़कर 25,285.35 पर बंद हुआ। इस बीच, शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने बृहस्पतिवार को 1,308.16 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Happy Holi 2026 | दिल्ली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 15,000 जवान तैनात, हुड़दंगियों और ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं

Share Market Opening Bell | शेयर बाजार में ब्लैक वेडनेसडे! युद्ध के डर से सेंसेक्स 1700 पॉइंट टूटा, निवेशकों के 9.3 लाख करोड़ डूबे

Tehran से सीधे भिड़ेगा France? सबसे घातक परमाणु विमानवाहक पोत Charles de Gaulle समंदर में उतरा, Rafale ने भरी हुंकार! Middle East War

Lathmar Holi: Barsana की World Famous लट्ठमार होली, जानें क्यों राधा की सखियों की लाठियां खाते थे कान्हा