Rupee में मामूली सुधार! 15 पैसे की बढ़त के साथ 94.70 प्रति डॉलर पर पहुंचा, फिर भी रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब

By रेनू तिवारी | Apr 01, 2026

भारतीय रुपये में बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान थोड़ी राहत देखने को मिली है। विदेशी मुद्रा बाजार में घरेलू मुद्रा 15 पैसे की मजबूती के साथ 94.70 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रही है। हालांकि, यह बढ़त वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच सीमित बनी हुई है।

बढ़त और उतार-चढ़ाव: शुरुआती मजबूती के बाद रुपये ने थोड़ी बढ़त खो दी और यह 94.70 के स्तर पर स्थिर हुआ। यह पिछले बंद भाव (94.85) की तुलना में 15 पैसे का सुधार दर्शाता है।

पिछली स्थिति: सोमवार के कारोबार में रुपया पहली बार 95 के स्तर को पार कर गया था, लेकिन अंत में यह 94.85 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ था। मंगलवार को महावीर जयंती के अवसर पर बाजार बंद थे।

श्री महावीर जयंती के अवकाश के उपलक्ष्य में मंगलवार को विदेशी मुद्रा बाजार बंद थे। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 99.63 पर रहा।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 1.50 प्रतिशत की बढ़त के साथ 105.53 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिवकाल रहे थे और उन्होंने 11,163.06 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

प्रमुख खबरें

Election Commission मार्च के दौरान Akhilesh Yadav और Abhishek Banerjee समेत कई विपक्षी नेता हिरासत में

आकाशवाणी भवन में धरने पर बैठे Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi, LoP बोले- हमें क्यों रोक रही पुलिस?

West Bengal Bypolls: नंदीग्राम और रेजीनगर में दोपहर 1 बजे तक 58.37% मतदान

सबसे बड़ा खिलाड़ी तो अपना भारत निकला, इराक से मिला क्रूड ऑयल का जैकपॉट, इधर यूरोप को डीजल बेचकर कमाया बंपर मुनाफा