कच्चे तेल में गिरावट और मिडिल ईस्ट में शांति का असर! शुरुआती कारोबार में 5 पैसे मजबूत हुआ रुपया, शेयर बाजार में भी रौनक

By रेनू तिवारी | Jun 16, 2026

वैश्विक मोर्चे से मिल रहे सकारात्मक संकेतों और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के चलते भारतीय मुद्रा (रुपया) में मजबूती का सिलसिला लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 5 पैसे मजबूत होकर 94.53 के स्तर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार, पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में तनाव कम होने से वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर मंडरा रहा तत्काल खतरा काफी हद तक टल गया है। इस भू-राजनीतिक सुधार ने निकट अवधि में घरेलू मुद्रा के पक्ष में एक सकारात्मक माहौल तैयार किया है।

इसे भी पढ़ें: क्या काम न मिलने की वजह से Sanchita Ugale ने की आत्महत्या? एक्ट्रेस के दादा ने तोड़ी चुप्पी- 'उसका कोई गॉडफादर नहीं था'

फिर शुरुआती कारोबार में मजबूती के साथ 94.53 प्रति डॉलर तक पहुंच गया, जो इसके पिछले बंद भाव से पांच पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया सोमवार को 60 पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.58 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 99.69 पर रहा।

घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 272.87 अंक चढ़कर 76,537.20 अंक पर जबकि निफ्टी 69.15 अंक की बढ़त के साथ 23,921.55 अंक पर रहा। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82.97 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को शुद्ध लिवाल रहे थे और उन्होंने 200.05 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता