Domestic market में तेजी के कारण अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया एक पैसा बढ़कर 82 पर पहुंचा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 18, 2023

मुंबई। डॉलर के कमजोर होने और घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले एक पैसा बढ़कर 82 रुपये पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और शेयर बाजार से विदेशी पूंजी के बाहर जाने के चलते रुपये की बढ़त सीमित हुई। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में, रुपया डॉलर के मुकाबले 81.99 पर खुला। बाद के कारोबार में यह 81.96 के ऊपरी और 82.02 के निचले स्तर तक गया।

प्रमुख खबरें

Tejashwi Yadav ने Bihar के 211 नए डिग्री कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की मांग की

Election Commission का स्पष्टीकरण, SIR के सभी फैसले तीनों आयुक्तों की सर्वसम्मति से लिए गए

प्रियंका गांधी ने क्यों उठाया ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे का मुद्दा? जानिए पूरा विवाद

Rajasthan Police ने 6.80 करोड़ रुपये की साइबर ठगी में 12वें आरोपी को पकड़ा