Sensex में 1,097 अंक का उछाल, विदेशी पूंजी प्रवाह से Nifty भी 25,300 के पार

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 11, 2026

विदेशी पूंजी के प्रवाह और कच्चे तेल की कीमतों में लगातार नरमी के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में जोरदार तेजी दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 1,097.33 अंक उछलकर 82,186.92 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 274.30 अंक चढ़कर 25,317.55 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इंटरग्लोब एविएशन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इटर्नल, एचडीएफसी बैंक, पावर ग्रिड और भारती एयरटेल के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे।

केवल टाइटन का शेयर गिरावट में रहा। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की 225 सूचकांक बढ़त में कारोबार कर रहे हैं, जबकि चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग गिरावट में रहे। अमेरिकी शेयर बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल का भाव 92.44 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 7,212.22 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे। ‘दिवाली बलिप्रतिपदा’ के अवसर पर मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार बंद रहे थे।

प्रमुख खबरें

Sonia Gandhi Memoir Controversy | मेनका गांधी के साथ कैसे बिगड़े रिश्ते? इंदिरा गांधी से बगावत और परिवार के भीतर की अनसुनी दास्तान

Presidents Bodyguard Jawan Shot | दिवाली पर बागपत में खूनी रंजिश! पटाखों के विवाद में राष्ट्रपति के बॉडीगार्ड को मारी गोली, सिर से निकाली गई गोली, हालत नाजुक

भारत के खिलाफ Test Series के लिए New Zealand टीम घोषित, चोट से जूझ रहे Conway और Rachin शामिल

India vs New Zealand Test Series 2026 | रवि शास्त्री ने की अंशुल कंबोज की जमकर तारीफ! न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन की जताई उम्मीद