Indian Rupee की दमदार शुरुआत, Dollar के मुकाबले 19 पैसे मजबूत, Share Market में भी बहार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 03, 2026

रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 19 पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.16 पर पहुंच गया। डॉलर सूचकांक के पिछले 15 महीनों के उच्च स्तर से नीचे आने से घरेलू मुद्रा को बल मिला। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि डॉलर सूचकांक में कमजोरी और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बावजूद आयातकों की ओर से डॉलर की मजबूत मांग के कारण रुपये पर दबाव कायम है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 95.20 प्रति डॉलर पर खुला।

घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 545.89 अंक उछलकर 78,048.01 अंक पर जबकि निफ्टी 173.85 अंक चढ़कर 24,346.90 अंक पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.63 प्रतिशत की गिरावट के साथ 72.25 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को शुद्ध बिकवाल रहे थे और उन्होंने 311.82 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

प्रमुख खबरें

Afghanistan-India संबंधों से दोनों देशों को मिलेगा लाभ, दूतावास में बोले नूर अहमद नूर

Delhi के Burari में सूटकेस से मिला बच्ची का शव, पुलिस ने आरोपी रिश्तेदार को किया गिरफ्तार

Mohan Charan Majhi ने जाजपुर में Odisha flood का जायजा लिया, राहत का भरोसा दिया

Sagar Police ने पिस्तौल रील के आरोपी के घर अलमारी से 3 करोड़ रुपये बरामद किए