कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से रुपया शुरुआती कारोबार में 22 पैसे उछला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 07, 2020

मुंबई। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 22 पैसे बढ़कर 71.71 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया। अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में रुपया बढ़त के साथ खुला और शुरुआती कारोबार में अपनी बढ़त को बरकरार रखते हुए कारोबार कर रहा है।

रुपया सोमवार को अमेरिकी मुद्रा की तुलना में 71.93 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के सांस्कृतिक स्थलों को निशाना बनाने की धमकी से सोमवार को पेंटागन ने दूरी बना ली। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट कच्चा तेल 1.23 प्रतिशत कमजोर होकर 68.06 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था।

इसे भी पढ़ें: रुपया डॉलर के मुकाबले 31 पैसे लुढ़का, कच्चे तेल में उछाल का दिखा असर

इस बीच, घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में तेजी का रुख रहा। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 453.06 अंक यानी 1.11 प्रतिशत बढ़कर 41,129.69 अंक पर चल रहा था। शेयर बाजार के पास मौजूद आरंभिक आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने सोमवार को शुद्ध रूप से 103.84 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

प्रमुख खबरें

AISA अध्यक्ष Neha Bora ने Jantar Mantar प्रदर्शन जारी रखने का दिया संदेश

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, घटस्थापना और पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट

Mansukh Mandaviya से मिले पैरा निशानेबाज, Asian Para Games चयन में PCI पर लगाया पक्षपात का आरोप

Nandigram में BJP की ऐतिहासिक जीत, हसीन रानी रथ ने Congress के मिलन प्रधान को हराया