डॉलर के मुकाबले रुपया आज: शुरुआती कारोबार में रुपया 15 पैसे कमजोर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 28, 2020

मुंबई। शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया मंगलवार को 15 पैसे टूटकर 76.40 पर खुला। मुद्रा कारोबारियों के मुताबिक अमेरिकी डॉलर के अन्य मुद्राओं के मुकाबले मजबूत होने का असर भारतीय मुद्रा पर पड़ा है। साथ ही घरेलू शेयर बाजारों के उतार-चढ़ाव भरे रुख ने भी निवेशकों की धारणा प्रभावित की है। इसके अलावा देश में कोरोना वायरस के मरीजों की बढ़ती संख्या ने भी रुपये पर दबाव बढ़ाया है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 76.33 पर खुला और जल्द ही इसमें और गिरावट देखी गयी। सुबह के कारोबार में यह पिछले बंद के मुकाबले 15 पैसे टूटकर 76.40 रुपये प्रति डॉलर पर चल रहा है। सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 76.25 पर बंद हुआ था।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक कोरोना वायरस से देश में 934 लोगों की जान जा चुकी है जबकि इसके मरीजों की संख्या 29,435 हो गयी है। दुनियाभर में इससे मरने वालों की संख्या 2.11 लाख से ज्यादा हो चुकी है। आरंभिक आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने सोमवार को 916.42 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की। इस बीच ब्रेंट कच्चा तेल की कीमत 2.77 प्रतिशत घटकर 22.43 डॉलर प्रति बैरल रही।

प्रमुख खबरें

Top 10 Breaking News 26 September 2026 | toxic liquor in Nagaland 19 people died | Nagpur-Mumbai Duranto Express | देश-विदेश से जुड़ी आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Manipur में जबरन वसूली के आरोप में प्रतिबंधित संगठन के उग्रवादी समेत तीन गिरफ्तार

2027 वनडे वर्ल्ड कप मेरा आखिरी होगा, ट्रॉफी जीतने के लिए सब कुछ न्योछावर कर दूंगा, विराट कोहली का बड़ा ऐलान

West Bengal में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 IPS और पुलिस अफसरों के तबादले