Dollar vs Rupee | अमेरिकी फेड के सख्त रुख से रुपया 21 पैसे फिसला, डॉलर की मजबूती के बीच शेयर बाजार भी सुस्त

By रेनू तिवारी | Jun 18, 2026

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के कड़े रुख और वैश्विक बाजारों में डॉलर की लगातार बढ़ती मजबूती के कारण घरेलू मुद्रा बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 21 पैसे टूटकर 94.71 प्रति डॉलर के स्तर पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार, अमेरिकी केंद्रीय बैंक के बयान के बाद निवेशकों ने डॉलर की ओर रुख किया है, जिससे अन्य वैश्विक मुद्राओं पर दबाव बढ़ गया है।

रुपया बुधवार को 10 पैसे मजबूत होकर 94.50 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 100.23 पर रहा। घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 111.23 अंक टूटकर 77,044.39 अंक पर जबकि निफ्टी 26.85 अंक फिसलकर 24,058.85 अंक पर पहुंच गया।

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में नई सियासी हलचल! समाजवादी पार्टी में अंदरूनी फूट! ओम प्रकाश राजभर का दावा- 'बागी बलिया' का लाल करेगा अगुवाई

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 1.68 प्रतिशत की गिरावट के साथ 78.21 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को शुद्ध लिवाल रहे थे और उन्होंने 101.59 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

प्रमुख खबरें

Pakistan के Kohat में मस्जिद के पास भीषण फिदायीन हमला, 15 पुलिसकर्मियों सहित 21 लोगों की मौत

Ayodhya: राम मंदिर चढ़ावा गबन केस के 8 आरोपियों की Judicial Custody 21 सितंबर तक बढ़ी

Bahraich Crime: महिला डॉक्टर बनकर तस्वीरें लीं, 5.20 लाख वसूले, आरोपी गिरफ्तार

नंदीग्राम उपचुनाव में Congress प्रत्याशी Milan Pradhan की गिरफ्तारी पर भड़के Rahul Gandhi