रसेल ने खेली आक्रामक पारी, जीवनदान का उठाया पूरा फायदा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 28, 2019

कोलकाता।नीतिश राणा और राबिन उथप्पा के अर्धशतकों और आंद्रे रसेल की एक और आतिशी पारी के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ आईपीएल के मैच में बुधवार को चार विकेट पर 218 रन बनाये।रसेल ने जीवनदान का पूरा फायदा उठाते हुए 17 गेंद में 48 रन बनाये जिसमें पांच छक्के और तीन चौके शामिल थे।इससे पहले रसेल ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ भी 19 गेंद में 49 रन बनाये थे।वह मोहम्मद शमी की गेंद पर बोल्ड हुए लेकिन वह नोबाल थी क्योंकि पंजाब के तीन ही फील्डर 30 गज के दायरे के भीतर थे जबकि न्यूनतम चार होने चाहिये ।

इसे भी पढ़ें: आंद्रे रसेल के हरफनमौला प्रदर्शन से KKR ने किंग्स इलेवन पंजाब को हराया

धीमी शुरूआत करके 21 गेंद में 22 रन बनाने वाले राणा ने अश्विन को दो छक्के लगाये और अगले ओवर में मनदीप सिंह को दो छक्के लगाकर अपने हाथ खोले।उनके अगले 41 रन सिर्फ 13 गेंद में बने।उन्होंने उथप्पा के साथ तीसरे विकेट के लिये 66 गेंद में 110 रन जोड़े।तमिलनाडु प्रीमियर लीग में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर आईपीएल में आठ करोड़ 40 लाख रूपये में खरीदे गए वरूण चक्रवर्ती को नारायण ने पहले ही ओवर में तीन छक्के और एक चौका लगाया।नारायण को दक्षिण अफ्रीका के हार्डस विलजोन ने आउट किया। 

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन

Allahabad High Court ने जब्त XUV के दुरुपयोग और सड़क हादसे की DGP जांच के दिए आदेश